परवेज अख्तर/सिवान: समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय से एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार को दूसरे दिन भी सिवान पुलिस के फेसबुक आईडी से लाइव होकर लोगों से सीधे संवाद की। दूसरे भी अधिकांश लोगों ने करीब-करीब सभी थानों में पासपोर्ट की इंक्वायरी के नाम पर एक हजार रुपये लेने की शिकायत की। जिसपर एसपी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। अविजीत विश्वकर्मा ने कहा कि उतर प्रदेश के देवरिया जिले से स्थानीय नौतन थाना में अभियुक्त मुकेश कुमार राय के विरुद्ध 138 एनआई एक्ट के तहत कई बार एनबीडब्ल्यू जा रहा है।
जिसका पत्र आपके पास भी भेजा जा चुका है। लेकिन स्थानीय थाना की पुलिस अभियुक्त को बचा रही है। उन्होंने न्यायलय के आदेश की अवहेलना करने की बात कही। साथ ही कहा कि इससे पीड़ित को भी न्याय नही मिल पा रहा है।अरविंद कुमार ने दरौंदा थाना की पुलिस पर जाति देखकर कार्य करने की शिकायत की। वहीं महताब आलम ने मैरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटना में बढ़ोतरी होने की बात कही।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…