सिवान में आरपीएफ की छापेमारी पर आरक्षण काउंटर से टिकट फेंक कर भागा दलाल गुड्डू

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान जंक्शन स्थिति रेलवे आरक्षण काउंटर पर सोमवार को आरपीएफ की टीम ने छापेमारी कर टिकट के बिचौलिया को गिरफ्तार करने की कोशिश की लेकिन बिचौलिया टिकट फेंक कर फरार हो गया। मामले में आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश सिन्हा ने बताया कि सोमवार को आरपीएफ एवं अपराध आसूचना शाखा छपरा द्वारा संयुक्त रूप से गुप्त सूचना के आधार पर जंक्शन के आरक्षण केंद्र पर छापेमारी की गई। तभी आरक्षण काउंटर के सामने एक तत्काल रेलवे आरक्षित टिकट,जिस पर यात्रा तिथि 29 अगस्त है पाई गई।

टिकट दानापुर से सिकंदराबाद जंक्शन तक स्लीपर श्रेणी, गाड़ी संख्या 12792 के लिए बुक कराई गई थी। इसमें चार अलग अलग यात्रियों को यात्रा करनी थी।इसके अलावा चार आरक्षण फार्म व 280 नकद भी पाया गया। टिकट फेंक कर भागने वाला बिचौलिया गुड्डू बताया जाता है।मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक ब्रज भूषण सिंह द्वारा की जा रही है।छापेमारी में निरीक्षक मनोज कुमार सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह,कांस्टेबल आबिद अली, सहायक उप निरीक्षक मिथिलेश कुमार शुक्ला एवं कांस्टेबल अमरजीत यादव आदि शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024