सिवान: एसपी ने पुलिस इंस्पेक्टर कार्यालय का किया निरीक्षण

परवेज अख्तर/सिवान: पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार को मैरवा पुलिस निरीक्षक प्रभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। करीब आधा घंटा तक वे पुलिस निरीक्षक कार्यालय में मौजूद पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि वे रूटीन भ्रमण के दौरान मैरवा पुलिस निरीक्षक कार्यालय में लंबित कांडों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यहां लंबित केस ज्यादा है। उन्होंने इसका निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया है।

साथ ही उन्होंने वाहन मालिकों का सत्यापन करते हुए डिजिटलाइजेशन करने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शराब कारोबारी पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशलाइज्ड आफिसर तैनात किए जाएंगे। इससे शराब कारोबारियों पर कार्रवाई में तेजी आएगी। एसपी ने कहा कि सीमावर्ती थाना क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इस मौके पर पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश कुमार झा, थानाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।,

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026