सिवान: गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी के बीच चलेगी विशेष गाड़ी

परवेज अख्तर/सिवान: रेल प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए गाड़ी संख्या 05616/05615 गुवाहाटी-जयपुर-गुवाहाटी ग्रीष्मकालीन विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को गुवाहाटी से और 31 मई से 28 जून तक प्रत्येक बुधवार को जयपुर से पांच फेरों के लिए चलाई जाएगी

। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05616 गुवाहाटी-जयपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 मई से 25 जून तक प्रत्येक रविवार को गुवाहटी से 18:15 बजे प्रस्थान कर कामाख्या, गोलपाड़ा टाऊन, न्यू बोंगाईगांव, कोकराझार, अलीपुरद्वार छूटकर दूसरे दिन दलगांव, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई जंक्शन, कटिहार जंक्शन, हाजीपुर, छपरा, सिवान जंक्शन से 16:40 बजे, भटनी, देवरिया सदर, गोरखपुर, मनकापुर जंक्शन, अयोध्या, अयोध्या कैंट से छूटकर तीसरे दिन लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, इटावा, शमशाबाद टाऊन, आगरा कैंट, अछनेरा , भरतपुर जंक्शन, बांदीकुई जंक्शन, गांधीनगर जयपुर से छूटकर 13:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05615 जयपुर-गुवाहाटी साप्ताहिक ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी का संचलन 31 मई से 28 जून को प्रत्येक बुधवार को जयपुर से 21:45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए सिवान 19:35 बजे से छूटकर विभिन्न स्टेशन होते हुए गुवाहाटी पहुंचेगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026