परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित जेड ए इस्लामिया पीजी कालेज में रविवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की महिला इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डा. आशा कुमारी के नेतृत्व में मातृ दिवस मनाया गया। इस मौके पर महिला स्वयंसेविकाओं द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में छात्राओं ने मां एवं बच्चे के निश्चल प्यार पर बखूबी से अपने-अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमश: निशा कुमारी, आबिदा परवीन एवं हुमा शेख रहीं।
भाषण प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय स्थान पर क्रमश: मुस्कान खातून, अलफिया एवं मनीषा कुमारी ने बाजी मारी। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग विभागों के प्रोफेसर जूरी के सदस्य रहे। इनमें मुख्य रूप से डा. संगीता कुमारी, डा. अशोक पांडेय, डा. अंजुम आरा, डा. नलिनी भारद्वाज एवं डा. रुखसार शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में कालेज के प्राचार्य डा. इद्रीश आलम एवं कार्यक्रम पदाधिकारी डा. आशा कुमारी द्वारा सभी विजेता स्वयंसेविकाओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…