सिवान: मधुमेह पर डॉ. एहतेशाम ने किया शोध

परवेज अख्तर/सिवान: इस्तांबुल में दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के सामने यूरोपियन कांग्रेस आफ इंडोक्रायनोलाजी कांफ्रेंस में बिहार से इकलौते प्रतिनिधित्व करने वाले जिले के मशहूर मधुमेह रोग विशेषज्ञ डा. के एहतेशाम अहमद ने अपने शोध कार्यों को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि मधुमेह के रोगियों में नान अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की चिकित्सा एक चुनौती है, जहां पर मधुमेह के नियंत्रण के साथ-साथ लीवर फैट कंटेंट को भी नियंत्रित करना पड़ता है। अपने अध्ययन में उन्होंने नन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज की बीमारी में हाइपरग्लाइसीमिया की स्थिति को चिकित्सा जगत कैसे निपटें, इस विषय पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि कुल 184 मरीजों को तीन ग्रुपों में रखकर 16 हफ्तों तक उनका इलाज किया गया। पहले ग्रुप में लाइफस्टाइल इंटरवेंशन पर जोर दिया गया, जबकि दूसरे ग्रुप के मरीजों को लाइफस्टाइल इंटरवेंशन के साथ-साथ पायोग्लिटाजोन 15 मिलीग्राम रोजाना दिया गया और तीसरे ग्रुप के मरीजों को लाइफस्टाइल इंटरवेंशन के साथ-साथ 1.5 ग्राम बरबेरीन हाइड्रोक्लोराइड की खुराक कर दी गई। अध्ययन में ब्लड इंसुलिन ओस्टियोकैल्सीन सी रिएक्टिव प्रोटीन लिवर एंजाइम्स ग्लूकोस और लिपिड मेटाबालिज्म हीपेटिक फैट कंटेंट्स जैसे मार्कर को चिकित्सा से पहले और चिकित्सा के बाद में अध्ययन किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026