सिवान: स्पोर्ट्स क्लब चार विकेट से जीत कर अगले राउंड में किया प्रवेश

परवेज अख्तर/सिवान: शहर स्थित राजेंद्र स्टेडियम में चल रहे जिला क्रिकेट लीग में मंगलवार को स्पोर्ट्स क्लब तथा फरहान क्रिकेट एकेडमी की टीम जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को फरहान क्रिकेट एकेडमी बनाम अनुभव क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। अनुभव क्रिकेट एकेडमी ने टास जीतकर 121 रन बनाई। इस टीम के शुभम सिंह ने 31 रनों की पारी खेली। फरहान क्रिकेट एकेडमी रितिक और विवेक ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी फरहान क्रिकेट एकेडमी की टीम 15 ओवर में ही 122 रन बनाकर आल आउट हो गई। इमरान ने 90 रन बनाए। इस प्रकार फरहान एकेडमी की टीम दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया तथा मैच आठ विकेट से जीत लिया।

वहीं छठा राउंड का मैच मैरवा खेल मैदान में बबलू क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पोर्ट्स एकेडमी के बीच खेला गया। टास जीतकर बबलू एकेडमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 129 रन बनाई। बबलू क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बबलू सिंह ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। स्पोर्ट्स क्लब के तरफ से अशरफ खान ने पांच विकेट लिया। जवाब में स्पोर्ट्स क्लब की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 27 वें ओवर में 130 रन बना कर मैच चार विकेट से जीत लिया। स्पोर्ट्स क्लब के अबुल फरह ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को रायल क्रिक्रेट क्लब वर्सेस महाराजगंज क्रिकेट क्लब और अनुभव क्रिकेट एकेडमी बनाम स्पार्टन क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर मोहम्मद फरीद साहब ,सोहेल अहमद, नंदन सिंह, नदीम असरार, मनीष गिरि, सोनू गुप्ता समेत काफी संख्या में खेलप्रेमी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026