परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नया किला पटवा टोली से एक युवक को एनआइए द्वारा पकड़े जाने की चर्चा रही। हालांकि इसकी पुष्टि किसी ने नहीं की। मिली जानकारी अनुसार पटवा टोली निवासी शदाकत अली को नवंबर माह में गवाही के लिए एनआइए ने नोटिस भेजा था। पटना एनआइए द्वारा भेजे गए नोटिस को नगर थाना की टीम ने उक्त युवक के घर पर जाकर उसके स्वजनों को सौंप दिया।
स्वजनों को पुलिस ने जानकारी दी थी कि शदाकत अली को गवाही के लिए नोटिस में दिए गए तिथि पर उपस्थिति दर्ज करानी है। लेकिन उक्त युवक उस तिथि पर गवाही के लिए उपस्थिति नहीं हुआ। इसके बाद एनआइए की टीम ने सोमवार को पटवा टोली से उक्त युवक को पकड़कर अपने साथ लेकर चली गई। इस मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर श्री जयप्रकाश पंडित ने बताया कि गवाही के लिए शदाकत अली को एनआइए का नोटिस आया था।लेकिन उसको पकड़े जाने की सूचना मुझे नहीं है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…