Categories: जिला

सिवान: हाई टेंशन तार की चपेट में आने से छात्र की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैराताल पचौरा गांव में शनिवार की सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई। मृत छात्र का पहचान कैराताल पचौरा गांव निवासी अक्षय लाल का 11 वर्षीय पुत्र रिशु कुमार के रूप में हुआ है। रिशु अपने अन्य मित्रों के साथ खेल रहा था इसी दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना को लेकर नाराज लोगों ने सिवान-हथुआ मुख्य सड़क को जाम कर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया और शव का पंचनामा कर सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। मामले में मृत छात्र के पिता ने बताया कि शनिवार को स्कूल बंद था। रिशु अन्य दोस्तों के साथ घर से कुछ दूरी पर स्थित खाली जमीन पर क्रिकेट खेल रहा था। उक्त जमीन से तीन फिट की उंचाई से हाईटेंशन तार गुजरा है। इसी दौरान रिशु तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही विधान सभा अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी एवं समाज सेवी श्रीनिवास यादव मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026