सिवान: खेल मैदान को बचाने के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: कलेक्ट्रेट में सोमवार को आइसा के नेतृत्व में छात्रों ने पचरुखी के जसौली स्थित तगाड़ खेल मैदान को बचाने के लिए प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना था कि इस फील्ड में करीब 30 साल से क्षेत्र के बच्चे दौड़ते हैं। सेना या पुलिस की भर्ती में नौजवानों की तैयारी के लिए यह फील्ड उपयोगी रहा है। इधर सरकार ने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के लिए इस स्थल का चयन किया है। छात्रों की मांग थी कि छात्रावास को दौड़ के मैदान को छोड़ अन्यत्र कहीं बनाया जाए ताकि नौजवानों को तैयारियों में असुविधा न हो। वहीं छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए एसडीओ रामबाबू बैठा व एसडीपीओ जितेन्द्र पांडेय ने उनसे बात कर दौंड़ का मैदान छोड़ अलग छात्रावास बनाने का भरोसा दिलाया।

एसडीओ ने कहा कि जिस फील्ड में छात्र नौजवान दौड़ते हैं उस दौड़ के जगह को छोड़कर दूसरी जगह छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। बताया कि आज से छात्रावास का निर्माण काम बंद रहेगा। उन्होंने तत्काल पचरुखी सीओ को आदेश दिया कि मापी करके फील्ड की जमीन छोड़ दी जाए। बाकी जमीन पर छात्रावास का निर्माण किया जाएगा। वहीं वार्ता के बाद आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव व इंनौस प्रदेश सह सचिव जयशंकर पंडित ने कहा कि प्रशासन की बातों पर हम लोगों को भरोसा नहीं है क्योंकि इससे पूर्व भी सीओ, एसडीओ व डीएम को आवेदन दिया गया लेकिन आवेदन देने के बावजूद भी लगातार काम हो रहा है। कहा कि इलाके के 30-40 गांव के बेरोजगार नौजवान जो यहां तैयारी करके देश की सेवा में जाते है वैसे नौजवानों के भविष्य पर ग्रहण लग जाएगा। मौके पर पप्पू यादव, मुन्ना यादव, सत्येंद्र यादव, दिनेश यादव, सतीश यादव, संदीप चौहान, संदीप गिरि थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026