परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के गड़ार गांव के समीप स्थित बगीचे में एक युवक की गोली माकर हत्या कर दी. हत्या की घटना को पंचायत चुनाव के दौरान हुए विवाद को ले अंजाम दिया गया. मृतक की पहचान भरौली गांव निवासी बाबूनंद गोंड के पुत्र संजय गोंड के रूप में की गई. परिजनों ने बताया कि संजय रविवार की शाम करीब पांच बजे अपनी बाइक से सवार होकर घर से निकला था, जो देर रात तक घर नहीं लौटा. इधर परिजन उसकी रात से ही खोजबीन में जुटे हुए थे. अहले सुबह परिजन अभी उसकी खोज में जुटे ही हुए थे कि परिजनों को उसकी हत्या की सूचना मिली. हत्यारोपितों ने उसकी हत्या कर बगीचे में शव को फेंक दिया था.
स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुयी है. इधर लोगों की मानें तो जिस जगह पर संजय की हत्या की गई थी उस स्थान पर काफी मात्रा में खाली शराब की बोतलें मिली. ग्रामीण व परिजन शंका जता रहे है कि अपराधियों ने शराब का सेवन किया. इसके बाद संजय को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया. चिकित्सकों की मानें तो संजय को पांच गोलियां मारी गई थी. चार गोली पेट में व एक सिर लगी मिली. पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया. इधर मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…