Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान: आरटीआई एवं संगठन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू हुए छात्र, एआईएसएफ की जिला स्तरीय कार्यशाला

परवेज़ अख्तर/सिवान:
ऑल इण्डिया स्टूडेंट्स फेडरेशन(AISF) के जिलास्तरीय कार्यशाला में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए हुए छात्र सूचना के अधिकार(आरटीआई) एवं संगठन और छात्र आंदोलन के विभिन्न पहलुओं से रूबरू हुए। पहले सत्र में एआईएसएफ के राज्य अध्यक्ष एवं देश के चर्चित आरटीआई एक्टिविस्ट रंजीत पंडित ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है। जितना अधिकार संसद सदस्यों एवं अधिकारियों को है। उतना हीं अधिकार आम जनता को भी है। यह सूचना का अधिकार सुनिश्चित करता है। आरटीआई आम आदमी के लिए एक बड़ा हथियार है। आरटीआई के माध्यम से विभिन्न योजनाओं में पारदर्शिता की जाँच की जा सकती है तो किसी कार्यालय का निरीक्षण किया जा सकता है।जबकि दूसरे सत्र में एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव सुशील कुमार ने कहा कि किसी भी संगठन के लिए कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष एवं कार्यालय का होना आवश्यक है।

उन्होंने छात्र आंदोलन को सृजनात्मक बताते हुए कहा कि छात्र आंदोलन से सत्ता डरती है। देश में आज़ादी की लड़ाई के दौरान बने एआईएसएफ ने आजादी से पूर्व एवं बाद में अनेक लड़ाइयां लड़ी है।जिले में एआईएसएफ की हर कोने में विस्तार की आवश्यकता बताते हुए छात्रों की आवाज मुखर बनाने का आह्वान किया।इससे पूर्व उदघाटन करते हुए जलेस के राज्य सह सचिव मार्कण्डेय दीक्षित ने देश में जारी किसान आंदोलन के समर्थन में खड़ा होने का आह्वान छात्रों से किया। एआईएसएफ के जिला संयोजक शशि कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया।सह संयोजक नीरज यादव ने सभा की अध्यक्षता की।वहीं उदय चौरसिया एवं आशुतोष यादव ने अतिथियों को सम्मानित किया।मौके पर गयासुद्दीन, नवीन कुमार, चंदन कुमार, मोइन अली, मिथिलेश कुमार, आदित्य, अश्विनी भारद्वाज, अमित कुमार यादव, दिनेश गुप्ता, मोनू कुमार चौबे, उमेश कुमार,र वि कुमार, आदित्य राज, परशुराम सिंह, आनंद मिश्रा सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026