परवेज अख्तर/सिवान: उद्योग विभाग द्वारा शहर के वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज के छात्रों को बिहार दिवस के 111वें स्थापना दिवस के अवसर पर परिभ्रमण कराया गया। इस दौरान करीब 50 से अधिक छात्रों को हाजीपुर में संचालित अनमोल बिस्कीट/बेकरी फैक्टरी व एएफपी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के परिसर का परिभ्रमण कराते हुए उद्योग व उत्पादन से संबंधित बारीकियों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक प्रवीर कुमार सिन्हा ने बताया कि बच्चों को उद्योग के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई है। परिभ्रमण के दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे। बच्चों को बिस्कीट, केक, नमकीन निर्माण आदि को बनते हुए दिखाया गया। ये दोनों ही इकाई आटोमेटिक प्लांट हैं। प्लांट में औद्योगिक उत्पादन को सजीव देखकर बच्चे काफी प्रभावित हुए। इस दौरान बच्चोें का हौसला आफजाई किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…