सिवान: प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के द्योतक थे डा. लोहिया

मनी प्रखर समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जयंती

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आनंद नगर स्थित जदयू जिला कार्यालय में गुरुवार को प्रखर समाजवादी नेता राममनोहर लोहिया की जयंती जिलाध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह की अध्यक्षता में समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राम मनोहर लोहिया ने अपनी प्रखर देशभक्ति और तेजस्वी समाजवादी विचारों के कारण अपने समर्थकों के साथ ही अपने विरोधियों के बीच भी अपार सम्मान हासिल किया। देश की राजनीति में स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान और स्वतंत्रता के बाद ऐसे कई नेता हुए, जिन्होंने अपने दम पर शासन का रुख बदल दिया।

उनमें से एक थे राममनोहर लोहिया। प्रदेश महासचिव इंद्रदेव सिंह पटेल व पूर्व प्रत्याशी बब्लू चौहान ने संयुक्त रूप से कहा कि लोहिया भारतीय राजनीति के संभवतः अकेले ऐसे नेता थे, जो हर हाल में शहादत दिवसों को जयंतियों पर तरजीह देने के पक्ष में थे। उन्होंने कहा कि उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मौके परजिला प्रवक्ता सुनील कुमार, एकराम अदनान खां, मोहन प्रसाद राजभर, संजय कुमार राम, कुंज बिहारी सिंह, संतोष कुंवर, अमित कुमार, मतीन अहमद सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026