परवेज अख्तर/सिवान: सदर अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ सुनील कुमार की अध्यक्षता में अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति की बैठक हुई. बैठक में गत पारित प्रस्ताव की संपुष्टि की गई, साथ ही अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई. जिसमें मुख्य रुप से खाद्य एवं प्रसंस्करण विभाग के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को निष्पक्षता से लाभुकों तक पहुंचाने व इसमें अनियमितता पर रोक लगाने पर विचार विमर्श किया गया.
बैठक में सदस्याें द्वारा जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा अनियमितता बरतने व कुछ लाभुकों को उनके हक का राशन नहीं देने की बात कही गई. बैठक में राजद जिलाध्यक्ष ई. विपिन कुशवाहा, सदर प्रखंड प्रमुख सहित गैस एजेंसियों के संचालक व प्रतिनिधि सहित अनुमंडल स्तरीय अनुश्रवण एवं निगरानी समिति के सदस्य उपस्थित थे.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…