सिवान: लोक सभा चुनाव में जिले के 2531 मतदान केंद्रों पर 25.37 लाख मतदाता डालेंगे वोट

  • सीवान सीट के लिये 18 लाख 81 हजार 79 मतदाता करेंगे उम्मीदवार का चुनाव
  • महराजगंज सीट आंशिक के लिये 6 लाख 56 हजार 286 मतदाता देंगे अपना वोट
  • पिछले चुनाव से इस बार तकरीबन 35 हजार अधिक मतदाता लेंगे हिस्सा

परवेज अख्तर/सिवान: आगामी लोक सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है. इस बीच निर्वाचन आयोग की तैयारियों के मुताबिक आगामी लोक सभा चुनाव में इस बार जिले के 2531 मतदान केंद्रों पर 25 लाख 37 हजार 365 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे.इस बार तकरीबन 35 हजार से अधिक मतदाता चुनाव में हिस्सा लेंगे.जिसमें 12 लाख 18 हजार 524 महिला मतदाता हैं. सबसे अधिक मतदाता गोरेयाकोठी व सबसे कम मतदाता रघुनाथपुर विधान सभा क्षेत्र के होंगे.शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने अब तक की तैयारी की जानकारी देते हुए कहा कि 21 कोषांगों का गठन करते हुए नोडल अधिकारी नामित किये जा चुके हैं.इसके अलावा सीवान संसदीय क्षेत्र के छह विधान सभा क्षेत्रों के ईवीएम रखने के लिये सेंटर भी तय किया जा चुके हैं.

जिसके तहत सीवान सदर विधान सभा क्षेत्र का वीएम उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज सीवान में, जीरादेई क्षेत्र का दरोगा प्रसाद राय इंटर कॉलेज, सीवान में, दरौली, रघुनाथपुर, दरौंदा व बड़हरिया का डीएवी कॉलेज सीवान में रखा जायेगा. उधर महाराजगंज आंशिक सीट के अंतर्गत विधान सभा क्षेत्र महराजगंज व गोरेयाकोठी के ईवीएम महाराजगंज स्थित स्वामी कर्मदेव जमुना राम उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय में ईवीएम रखे जायेंगे. सुचारू रूप से चुनाव संचालन को लेकर कुल 291 सेक्टर पदाधिकारी नामित किये गये हैं.इतनी ही संख्या में पुलिस पदाधिकारी भी होंगे.

जिला पदाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता ने कहा कि सर्विस वोटरों का अधिक से अधिक मदतान कराने के लिये हम प्रयासरत हैं. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 56 प्रतिशत तथा 2019 में 54 प्रतिशत रहा था. इस प्रतिशत को बढ़ाते हुए 71 प्रतिशत के आंकड़ाें को छूने की पूरी कोशिश है.इसको लेकर बड़े पैमाने पर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.जिसमें जीविका,आंगनबाड़ी केंद्रों के कर्मी, आंबेडकर छात्रावास के छात्राें समेत अन्य संस्थाओं की मदद ली जा रही है.पूर्व में कम मतदान होनेवाले केंद्रों को चिन्हित कर वहां जागरूकता को लेकर विशेष जोर है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026