Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

हिमांशु के नेतृत्व में सिवान सब जूनियर हैंडबॉल टीम घोषित

परवेज़ अख्तर/सिवान:- बिहार राज्य हैंडबॉल संघ द्वारा भोजपुर आरा के रमना मैदान मे आयोजित 5 वी बिहार राज्य सबजूनियर हैंडबॉल चैम्पियनशिप हेतु आज हिमेश्वर खेल विकास केंद्र लक्ष्मीपुर मे सिवान टीम की घोषणा जिलाध्यक्ष श्री इष्टदेव तिवारी द्वारा कर दी गई. चयनित टीम इस प्रकार है, हिमांशु कुमार (कप्तान ) डीटू कुमार, अंगद कुमार, रितेश ठाकुर, रॉकी पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, विवेक कुमार, विकी कुमार, रामचंद्र चौहान, है जबकी टीम मैनेजर संजीव कुमार गोंड़ एवं टीम कोच राजकुमार ठाकुर बनाये गए हैं. सिवान जिला हैंडबॉल संघ के सचिव संजय पाठक ने बताया की इस टीम मे वैसे खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिनकी आयु 01/01/2004 के बाद की है तथा सिवान जिला हैंडबॉल संघ से पंजीकृत हैं. इन सभी खिलाड़ियों का चयन बेहतर प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय रेफरी राधा कुमारी एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह, मुकेश पटेल तथा राजकुमार ठाकुर द्वारा किया गया है. इन सभी खिलाड़ियों को राजकुमार ठाकुर एवं मुकेश पटेल द्वारा प्रशिक्षित किया गया है. यह प्रतियोगिता 21 से 23 सितम्बर तक आयोजित है. इस प्रतियोगिता मे बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाडियो का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम मे किया जायेगा. इन खिलाड़ियों के चयन पर सिवान के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ शरत चौधरी, डॉ शशिभूषण सिन्हा, डॉ रामाजी चौधरी, सिवान जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष इष्टदेव तिवारी, उपाध्यक्ष काशीनाथ मिश्रा, रमेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार दूबे,, संयुक्त सचिव रंजीत कुमार, मुनीब अंसारी, सहित संघ के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनायें दी है.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024