परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर लगभग 887 बोतल शराब के साथ छह धंधेबाज को गिरफ्तार किया। वहीं टीम ने तीन बाइक को भी जब्त किया। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नौतन थाना क्षेत्र स्थित साधु चंद्रिका मोड़ के पास वाहन तलाशी के क्रम में एक धंधेबाज बाइक छोड़कर फरार हो गया। बाइक से 215 बोतल शराब बरामद किया गया। वहीं दूसरी छापेमारी गुरुवार की रात मैरवा थाना क्षेत्र सेवतापुर गोबरही टोला में हुई जहां से तीन धंधेबाज को 16 कार्टन देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। उनके पास दो बाइक को भी जब्त किया गया। तीसरा छापेमारी जीबी नगर थाना क्षेत्र के तरवारा कुर्मी टोला में हुई। गिरफ्तार धंधेबाज मैरवा थाना क्षेत्र के तितर निवासी अरुण यादव, विशाल यादव, मिथेलेश कुमार यादव, जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा निवासी विनोद सिंह, मैरवा निवासी अजय कुमार व संतोष राय है। गिरफ्तार सभी धंधेबाज को शुक्रवार को जेल भेजा दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…