सिवान: सुधीर जायसवाल को कबीर मठ में किया गया अंतिम संस्कार

परवेज़ अख्तर/सिवान: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुधीर जायसवाल को कबीर पंथ के अनुसार कबीर मठ कंधवारा में अंतिम संस्कार किया गया। यात्रा के पूर्व उनके निवास स्थान पर सुधीर जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी के झंडा में लपेट कर जनता दर्शन के लिए रखा गया।सुधीर जायसवाल का अंतिम यात्रा मौलेश्वरी चौक उनके निवास स्थान से राष्ट्रीय कचहरी रोड, जेपी चौक, दरबार रोड, शहीद सराय रोड, डी ए वी मोड होते हुए कंधवारा कबीर मठ में समाप्त हुआ। शव यात्रा में पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, जिला अध्यक्ष संजय पांडे, पूर्व जिला अध्यक्ष अभिमन्यु कुमार सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, मुकेश कुमार बंटी, मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता, धन्नजय सिंह, त्रिलोकी पटेल, मुकेश कुमार, बबलू साह, गणेश कसेरा आदि मौजूद थे।

वैश्य समाज के द्वारा दी गई श्रद्धांजलि

समाजसेवी तथा वैश्य नेता सुधीर कुमार जायसवाल के निधन पर गुरुवार को वैश्य समाज के द्वारा स्थानीय शांति वटवृक्ष के प्रांगण में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। दिवंगत को श्रद्धांजलि देते हुए अपने शोक संदेश में विधान पार्षद सह निवेदन समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार जायसवाल ने कहा कि सुधीर जायसवाल एक राजनीतिक कार्यकर्ता होते हुए भी दलगत भावना तथा जाति धर्म तथा संप्रदाय की भावना से ऊपर उठकर समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते थे। उनकी कमी सिवान को सदा खलती रहेगी। शोक सभा में उपस्थित लोगों द्वारा उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया तथा दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। शोक सभा में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से अशोक कुमार गुप्ता, राजद प्रवक्ता उमेश कुमार, पवन जायसवाल, देवेंद्र गुप्ता, सुमन कुमार पिंकू, विजय जायसवाल, रामइकबाल गुप्ता, संजय पांडे, अर्जुन गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, बादल ब्याहुत, चंदन चौरसिया, सत्यम भारतीय, दीपक सोनी, बबलू सरैया सहित कई लोग शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026