परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बसंतपुर प्रखंड के कुमकुमपुर पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को बिहार श्रमिक कर्मकार योजना अंतर्गत लाभुकों ( मजदूरों) के निबंधन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 90 दिन मनरेगा, 90 दिन प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार मजदूरी, मिस्त्री का कार्य कराने वालों का निबंधन किया किया गया।
मौके पर बीडीओ रज्जन लाल निगम ने बताया कि निबंधित मजदूरों के आकस्मिक मृत्यु पर चार लाख रुपये, स्वाभाविक मृत्यु पर दो लाख रुपये, अपंगता, दुर्घटना पर 37 हजार 500 रुपये, 60 साल से अधिक आयु वालों को पेंशन, घर मरम्मत हेतु 20 हजार रुपये, बच्चों की शिक्षा, साइकिल, आयुष्मान भारत आदि का लाभ मिलेगा।
निबंधन में 50 रुपये का बीमा किया जाता है, इसका लाभ पांच सालों तक मिलेगा। मौके पर प्रखंड प्रमुख कन्हैया यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी स्नेहजीत, पंचायत सेवक, ग्रामीण आवास सहायक आदि कर्मी कार्यरत थे। समाचार प्रेषण तक 84 मजदूरों का निबंधन किया गया था, जबकि दो सौ का लक्ष्य है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…