सिवान: डीएम व डीईओ को शिक्षकों ने सौंपा मांग पत्र

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेत्तर कर्मचारी महासंघ जिला इकाई सिवान ने सोमवार को जिलाधिकारी एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में मांग पत्र सौंपा। इसके पूर्व सिवान गांधी मैदान में बैठक कर शिक्षकों ने मांग पत्र तैयार किया गया। महासंघ के जिलाध्यक्ष प्राचार्य पारसनाथ कुशवाहा ने बताया कि सरकार अनुदानित विद्यालयों का 11 वर्षों का अनुदान का भुगतान नहीं की है और बेवजह जांच का बहाना बना कर टालने की रणनीति की जा रही है।

महासंघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सह प्रधानाध्यापक कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि 2009-10 से अभी तक अनेक बार मुख्यालय, जिला प्रमंडल नाबार्ड जैसी बड़ी-बड़ी एजेंसियों एवं त्रिसदस्यीय समिति से संकल्प 538 के तहत बार- बार जांच होते रही है। साथ ही अनुदान का भुगतान भी होते रहा, लेकिन पिछले 11 वर्षों से बकाया अनुदान के प्रत्याशा में सैकड़ों शिक्षक स्वर्गवास हो गए जो अत्यंत दुःखद एवं मानवता विरोधी है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को जिले में जिलाधिकारी के समक्ष शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर प्रधानाध्यापक क्रमशः शिवप्रताप सिंह, दिनेश सिंह, रासविहारी सिंह, योगेंद्र कुमार, विनोद सिंह, सुशील सिंह, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026