परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दो अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने बाइक चोरी करते दो युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया तथा उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान एक बाइक चोर की निशानदेही पर चैनपुर ओपी पुलिस ने दो बाइक बरामद की है। जानकारी के अनुसार सिसवन के चैनपुर बाजार स्थित एसबीआइ एटीएम के समीप एक युवक बाइक की चोरी कर रहा था। तभी ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी। ग्रामीणों ने उसे पकड़ पिटाई करने के बाद चैनपुर ओपी को सौंप दिया। पकड़ गया बाइक चोर रघुनाथपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है। ओपी प्रभारी अभिनंदन यादव ने बताया कि पकड़े गए बाइक चोर की निशानदेही पर पुलिस छापेमारी कर दो बाइक बरामद की है।
फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव मार्केट में सोमवार को ग्रामीणों ने बाइक चोरी करते एक युवक को पकड़ लिया तथा उसी पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि प्रखंड मुख्यालय स्थित यादव मार्केट एक युवक अपनी बाइक खड़ी कर सामान खरीद रहा था इसी बीच एक युवक उसकी बाइक चोरी करने लगा। तभी किसी की नजर उस पर पड़ी। वह शोर मचाने लगा तथा मौके पर उस युवक को पकड़ पिटाई शुरू कर दी तथा पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पकड़े गए चोर से पूछताछ की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…