सिवान: संदिग्ध अवस्था में मिला सफाईकर्मी का शव

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला के समीप मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय से जुड़ा कर्मी गुड्डू बांसफोर का शव मिला है। इससे पहले सुबह में शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है।

बताया जाता है कि लक्ष्मीपुर निवासी हरिलाल बासंफार का पुत्र गुड्डू बांसफोर नगर परिषद में कर्मी है। प्रतिदिन की तरह सोमवार को भी वह काम पर आया था। लेकिन देर रात तक भी वह घर वापस नहीं लौट सका। परिजनों की उसे ढूंढ़ने का काफी प्रयास किया बावजूद इसके कोई सुराग हाथ नहीं लग सका। सुबह अचानक किसी ने आंदर ढ़ाला पर एक शव मिलने की सूचना परिजनों को दी।

फिर क्या था परिजन भागे-भागे मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की। इधर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उसे सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। नगर परिषद कर्मी की मौत को लेकर जहां पुलिस एक तरफ तफ्तीश में जुटी है। वहीं कई लोग इसे ठंड लगने से हुई मौत मान रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026