गोपालगंज: पंचायत समिति की बैठक

गोपालगंज: प्रखण्ड सभागार में सोमवार के दिन पंचायत समिति की सामान्य बैठक पहलीवार प्रमुख रामावती देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में वरीय पदाधिकारियो की अनुपस्थिति के कारण बैठक ज्यादा समय तक नही चल पाई। सदस्यों ने वरीय पदाधिकारियो को सदन में उपस्थित नही होने के कारण नाराजगी जाहिर की। बैठक में विदेशीटोला पंचायत के मुखिया मनीष कुमार गुप्ता ने नल जल कार्य पर अनियमितता का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री आवास का मरम्मती व राशन कार्ड में नाम जोड़ने का मामला उठाया।इसके साथ ही विदेशीटोला पंचायत के मुखिया और फुलूगनी पंचायत के मुखिया महमद कुरैश ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय विदेशीटोला , नव सृजित प्राथमिक विद्यालय राहिल पर ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय फुलूगनी और उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय नारायणपुर में शिक्षकों को विद्यालय में सही समय पर नही आने का मामला उठाया।जबकिं बीडीसी अभिमन्नु कुमार गुप्ता ने राशन में धांधली का मामला उठाया।

वही रामचंद्रपुर के मुखिया उपेन्द्र गुप्ता ने कहा कि नल जल योजना पंचायत में सुचारू रूप से काम नही कर रहा है।इसके साथ ही बंचित लोगो को राशन कार्ड और बृद्धा पेंशन बनाने की मांग की। इसके साथ ही कई सदस्यो ने सदन अपनी अपनी बातें रखी,लेकिन वरीय पदाधिकारी की अनुपस्थिति के कारण कोई जबाब नही मिल पाया। बैठक में दो पंचायतों के मुखिया प्रतिनिधि को सदन से बाहर निकाल दिया गया।बैठक के दौरान गत बैठक की संपुष्टि,स्थायी समिति का गठन और वितीय वर्ष 2022-2023 हेतु योजना के चयन हेतु चर्चा की गई।

बैठक के दौरान बीडीओ, सीओ, बीएओ, विधुत विभाग, जीविका व आगनबाड़ी पर्वेक्षिका के पदाधिकारी सहित कई विभाग के पदाधिकारी अनुपस्थिति रहे। बैठक के दौरान सचिव सह कार्यपालक पदाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, एसआई सुरेन्द्र कुमार यादव, जिलापार्षद नीलम देवी,उपप्रमुख आबिदा ख़ातून, राकेश भारती, डॉ एस के यादव, कुसुम देवी,मनकेश्वर बैठा,संजना देवी, वर्षा कुमारी,सबीना खातून, राजगिरि महतो, फैज अख्तर,पवन यादव,महमद नजीर,सविता देवी,किरण देवी सहित प्रखण्ड के मुखिया, बीडीसी आदि शामिल रहे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024