परवेज अख्तर/सिवान: जेल में सजायाफ्ता एक बंदी की तबीयत बिगड़ने से इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.उसका नाम रौशन कुमार है. वह मैरवा के चितमठ गांव का रहने वाला है. हत्या के मामले से जेल में सजायाफ्ता बंदी रौशन शनिवार की सुबह बाथरूम करने गया था. अचानक उसके सीने में दर्द की शिकायत हुयी और वह बेहोश होकर गिर पड़ा. इसकी जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन हरकत में आ गया.
आनन-फनन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने इलाज कर स्थिति को नियंत्रित किया. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ एम.के आलम ने बाताया कि मरीज का एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व संबंधित जांच कराया गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी के कारणों का पता लगाया जा सकेगा. बहरहाल मरीज की स्थिति में सुधार है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…