सिवान: धरा को हरा भरा रखने के लिए क्षेत्रीय वन अधिकारी ने स्कूली बच्चों को दिलाया 11 संकल्प

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के प्रखंड मुख्यालय समेत समीपवर्ती इलाकों में सोमवार को बिहार पृथ्वी दिवस की धूम रही. इस मौके पर जगह-जगह पौधरोपण कर चेतना-सत्र के दौरान पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया. इसी दौरान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकरा में क्षेत्रीय वन अधिकारी दिलीप कुमार, वन परिसर अधिकारी अनुपम कुमार सिंह सीवान सदर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार दत्ता ने संयुक्त रूप से स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं व छात्र- छात्राओं को पर्यावरण संतुलित रखने का संकल्प दिलाया. साथ ही क्षेत्रीय वन अधिकारी ने बताया कि पृथ्वी किस स्थिति में है, कैसे बचेगी. बताया ग्लोबल वार्मिंग व प्रदूषण के खिलाफ लामबंद होकर चुनौतियों से निपटने के लिए जनान्दोलन करना होगा, तभी बदलाव दिखेगा.

11 सूत्री संकल्प में छात्र-छात्राओं ने’ पर्यावरण संतुलन के लिए सदैव सचेष्ट रहूंगा/रहूंगी, वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करूंगा, तालाब, नदी एवं पोखर को प्रदूषित नहीं करूंगा, जल का दुरुपयोग नहीं करूंगा, इस्तेमाल के बाद नल को बंद कर दूंगा, कूड़ा कचरा निर्धारित कूड़ेदान में डालूंगा और लोगों को भी इसे डालने के लिए प्रेरित करूंगा, अपने स्कूल एवं घर को साफ रखूंगा, प्लास्टिक व पॉलिथीन का उपयोग बंद कर कपड़े व कागज के थैलों का इस्तेमाल करूंगा, पशु-पक्षियों के प्रति प्रेम का भाव रखूंगा, नजदीक के कार्य पैदल अथवा साइकिल से करूंगा व कागज का अनावश्यक उपयोग नहीं करूंगा साथ ही लोगों को अनावश्यक उपयोग नहीं करने के प्रति प्रेरित भी करूंगा का संकल्प लिया गया. मौके पर विद्यालय के शिक्षक शैलेश कुमार, मानवेंद्र कुमार, रंजीत कुमार श्रीवास्तव, कुंदन कुमार वर्मा, अमित कुमार, फरहीन तबस्सुम समेत नौवीं व दसवीं कक्षा के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024