सिवान: भूमि पर कब्जा कर रहे दबंगों को रोकने गए दंपति और पुत्र को बेरहमी से पीटा

तलवार से किया हमला, महिला व पुत्र की स्थिति गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: भूमि पर कब्जा कर रहे दबंगों को रोकने गए एक दंपति और पुत्र को दबंगों ने बड़े ही बेरहमी से पिटाई कर दी. घटना के बाद महिला और पुत्र की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जिसके बाद उन्हें सीवान सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना दरौंदा थाना क्षेत्र के पकवलिया गांव में गुरुवार की की है. इस घटना में पीड़ित ने थाने में दबंगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. घटना में घायल पीड़ितों की पहचान पकवलिया गांव निवासी सुराजी लाल साह तथा उसकी पत्नी नीलू देवी तथा पुत्र सतेंद्र साह के रूप में हुई है. घटना के संबंध में पीड़ित सुराजी लाल साह ने बताया कि उनके ही दबंग पड़ोसी हरेंद्र साह ने उनके पांच धुर भूमि पर कब्जा कर रहे हैं. मैंने उन्हें भूमि से उनका कब्जा हटाने के लिए समझाने गया था.

मैंने कहा कि जब आपके पास इस भूमि का कागजात नहीं है तो जबरन इस भूमि पर कब्जा नहीं कीजिए. यह भूमि मेरा है और इसका कागजात मेरे पास है. मेरी बात सुनते ही दबंग पड़ोसी आग बबूला हो गए और भूमि पर जबरन कब्जा करने की बात कहते हुए मेरे साथ धक्का-मुक्की करने लगे.इतने में मेरी पत्नी और मेरा पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे तो लोहे की सरिया और तलवार से उनके ऊपर हमला कर दिया. इस घटना में उनकी पत्नी नीलू देवी तथा पुत्र सत्येंद्र साह बुरी तरह से जख्मी हो गए. उन दोनों का सिर भी फट गया है. इसके बाद दबंगों ने उनके घुटने पर हमला कर दिया. इसके बाद वह भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना में तीनों का इलाज सीवान सदर अस्पताल में चल रहा है. वह इस मामले में पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026