सिवान: हत्याकांड में अभी तक नहीं हो सकी बदमाशों की गिरफ्तारी

परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ रोड स्थित आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास 18 सितंबर की देर रात बाइक सवार बीजेपी नेता शिवाजी तिवारी की बेखौफ बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। साथ में मौजूद उनके साले प्रदीप पांडेय को भी बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया और फरार हो गए थे। इस मामले में अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी दूर बदमाशों की पहचान तक नहीं हो सकी।

बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजनों में काफी आक्रोश है। हालांकि पुलिस हत्याकांड को लेकर कई जगहों पर छापेमारी कर रही लेकिन अभी तक बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी। वहीं पुलिस कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की पहचान कर ली गई है। कई जगहों पर छापेमारी की गई है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026