परवेज अख्तर/सिवान: शहर के चकिया में गुरुवार को फरीद अंसारी के आवास पर पसमांदा एकता मंच जिला इकाई की बैठक हुई। इस दौरान संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया गया। बैठक के क्रम में रहमतुल्लाह अंसारी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही समिति के अन्य सदस्यों के चयन के संबंध में भी निर्णय लिया गया। वहीं नवनियुक्त अध्यक्ष ने उपस्थित समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें इस उद्देश्य के प्रति समर्पण का आश्वासन दिया।
गोपालपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष इमाम जाकिर ने कहा कि पसमांदा एकता मंच के सदस्य अपने लोगों के सम्मान और अधिकारों को बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। उन्होंने पसमांदा समुदाय के सामने आने वाले मुद्दों को हल करने में मंच के प्रयासों की सराहना की और मंच के विकास की दिशा में काम करने के लिए सभी सदस्यों के समर्थन की अपील की। बैठक में जुल्फिकार अहमद मिट्ठू सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…