सिवान: केन्द्रों पर वैक्सीनेशन के लिए सुबह होते मारामारी शुरू

  • डोज लेने वालों की संख्या आठ लाख 03 हजार 215 जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या एक लाख 61 हजार है
  • नियमित टीकाकरण दिवस होने के बावजूद वैक्सीनेशन
  • सुबह होते लोग लोग केन्द्रों पर कतार में जुट जा रहे हैं
  • 09 लाख 65 हजार लाभार्थियों को दिया वैक्सीन
  • 03 फीसदी वैक्सीन वेस्टेज की मिल रही है खबर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में 16 जनवरी से वैक्सीनेशन कार्य किया जा रहा है। इस दौरान सत्र स्थलों पर भारी भीड़ जमा हो रही है। शुक्रवार को भी जिले में कुल 23 सत्र स्थलों पर वैक्सीनेशन कार्य किया गया। इनमे से कई केन्द्रों पर सुबह होते लोग कतार में जुट गए थे। भीड़ के दौरान कई जगह धक्का-मुक्की और मारामारी हुई। बावजूद शाम तक करीब 8 हजार 700 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नियमित टीकाकरण दिवस होने के बावजूद कोविड वैक्सीनेशन किया जा रहा है। अबतक जिले में कुल करीब नौ लाख 65 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इनमें पहला डोज लेने वालों की संख्या आठ लाख 03 हजार 215 जबकि दूसरा डोज लेने वालों की संख्या एक लाख 61 हजार 786 बतायी जा रही है।

वैक्सीन के वेस्टेज को लेकर विभाग गंभीर

जिले में कोरोना वैक्सीन के वेस्टेज को लेकर विभाग अब गंभीर है। जल्द इसे लेकर सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों वैश्विक महामारी को लेकर किए जा रहे वैक्सीनेशन के दौरान काफी मात्रा में वैक्सीन का वेस्टेज की सूचना दी जा रही है। एक तरफ जहां जिले के लाभार्थी वैक्सीन लेने को लेकर सत्र स्थलों पर हंगामा कर रहे हैं, वहीं वैक्सीन का एक बड़ा मात्रा वेस्टेज चला जा रहा है। बताया गया कि धीरे-धीरे वेस्टेज बढ़ते-बढ़ते तीन फीसदी तक चला गया है। यह आंकड़ा औसत वेस्टेज से काफी अधिक है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026