परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के बकुलारी गांव में चोरों ने घर का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार बकुलारी गांव निवासी राजकिशोर बैठा के घर का चोरों ने मुख्य दरवाजा तोड़ दिया और घर के अंदर रखे लाखों रुपये के सामान की चोरी कर लिए। परिजनों का कहना है कि घटना के समय घर के लोग भीषण गर्मी के कारण छत पर सोये हुए थे। परिजनों का कहना था कि जब घर की महिलाएं नीचे आई तो सारा सामान जमीन पर बिखरा हुआ था। उनके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि सभी कमरों का दरवाजा टूट गया है। पीड़ित परिवार का कहना था कि चोर मुख्य दरवाजे को रॉड, कटर से तोड़कर घर में घुस गए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह को दी। मौके पर पहुंचे एएसआई जयलाल राम ने घटना की जांच की। पुलिस के समक्ष पीड़ित परिवार ने बताया कि घर में रखे कीमती आभूषण, कपड़े, नकद व कीमती सामान की चोरी हुई है। जिसकी कीमत एक लाख से अधिक बतायी गयी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से इसकी लिखित शिकायत मिली है। वहीं चोरी की घटना के बाद लोगों में दहशत है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की घटना में शामिल को गिरफ्तार करने की मांग की।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…