परवेज अख्तर/सिवान: लोकनायक जयप्रकाश प्रौधोगिकी संस्थान में पढ़ने वाले सिसवन के छात्र की आत्महत्या के मामले में मामले ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। शनिवार को शहर के सिसवन ढाला रोड में जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा, आइसा प्रदेश उपाध्यक्ष विकास यादव, इनौस के प्रदेश सह सचिव जयशंकर पड़ित ने प्रेसवार्ता कर घटना की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विधायक ने बताया कि पांच जनवरी को छात्र संदीप कुमार ने कालेज प्रशासन की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। कहा कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि सांस्थानिक हत्या है। उन्होंने सूबे की सरकार व कालेज प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि संस्थानिक हत्या पर बिहार सरकार की चुपी खतरनाक है। सरकार को इस हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए तत्काल मुआवजा देना चाहिए। मौके पर हंसनाथ राम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…