सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार निवासी इंजीनियर तारीक रहमान खान के घर भीषण चोरी

  • सोने चांदी के आभूषण समेत बहुमूल्य सामान ले उड़े चोर
  • इंजीनियर तारीक रहमान खान अपने पूरे परिवार के साथ रहते हैं दुबई में

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ: गुरुवार की अलसुबह सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार से एक बड़ी खबर सामने उभर कर आ रही है कि जहां एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर दुबई में तैनात तारिक रहमान खान के घर अज्ञात चोरों द्वारा जमकर तांडव मचाते हुए करीब 8 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण सहित बहुमूल्य सामानों की चोरी कर ली है।उधर इंजीनियर तारिक रहमान खान के घर हुई भीषण चोरी को लेकर परिजनों में दहशत का माहौल कायम है।इस घटना को लेकर इंजीनियर तारीख रहमान खान ने स्थानीय मुफस्सिल थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध है एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है।उधर आवेदन प्राप्त होते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।लेकिन खबर प्रेषण तक उपरोक्त घटना में पुलिस को कुछ भी सफलता हासिल नहीं हो सकी है।घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहनी बाजार निवासी स्वर्गीय मोतिउर रहमान खान उर्फ सुखी खान के पुत्र इंजीनियर तारीक रहमान खान जो अपने पूरे परिवार के साथ दुबई में रहते हैं।

एक सप्ताह पूर्व तारिक रहमान खान अपने स्वदेश आए हुए थे कि इसी बीच अपने एक निजी काम से वह पूरे परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के लखनऊ चले गए कि इसी बीच उनके घर का ताला तोड़ चोर उनके घर के अंदर प्रवेश कर गए तथा घर के सभी कमरे को चोरों द्वारा तलाशी लेते हुए भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है।पीड़ित इंजीनियर तारीक रहमान खान ने बताया कि चोरों द्वारा मेरे घर से लगभग 4 लाख रुपए मूल्य के सोने चांदी के आभूषण,एक महंगी एलसीडी टीवी जिसका कीमत लगभग 55 हजार, दो कीमती मोबाइल जिसका कीमत लगभग एक लाख रुपए, समेत महंगी महंगी कपड़े आदि को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई है।इंजीनियर तारीक रहमान खान ने बताया कि जब मैं अपने पूरे परिवार के साथ अपनी निजी काम से लखनऊ चला गया था कि इसी बीच ग्रामीणों द्वारा मुझे सूचना दी गई कि आपके घर का ताला तोड़ चोरी की घटना को अंजाम चोरों द्वारा दी गई है।तो मैं आनन-फानन में अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव पहुंचा और जब मैं घर के अंदर प्रवेश किया तो देखा की मेरे घर के बेडरूम में रखे हुए सभी सामान बिखरे हुए हैं तथा चोरों द्वारा आसानी पूर्वक मेरे बेडरूम की तलाशी ली गई है।

और चोरी की घटना को आसानी पूर्वक चोरों द्वारा अंजाम दिया गया है।यहां बताते चलें कि इसके पूर्व भी दीपावली से पहले मुफस्सिल थाना इलाके में चोरों द्वारा कई घरों को अपना निशाना बनाया गया है लेकिन अभी तक मुफस्सिल थाने की पुलिस सक्रिय चोरों के गिरेबान तक पहुंचने में विफल साबित हुई है।उधर क्षेत्रों में बढ़ रही लगातार चोरी की घटना को लेकर ग्रामीणों में स्थानीय पुलिस के प्रति बड़े पैमाने पर आक्रोश देखा जा रहा है। कई ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस रात्रि गश्ती के नाम पर सिर्फ क्षेत्रों में खानापूर्ति करती है।रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस, सिवान बड़हरिया मुख्य मार्ग के बरहनी चंवर के समीप अपनी गाड़ी खड़ी कर मुख्य मार्ग से गुजरने वाले अधिकांश वाहनों से अवैध वसूली में लग जाती है।

कई ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय पुलिस रात्रि गस्ती अगर निष्ठा पूर्वक करें तो क्षेत्रों में हो रही लगातार चोरी की घटना में कमी आएगी।इस संदर्भ में पूछे जाने पर मुफस्सिल थाने कि पुलिस ने कहा कि ग्रामीणों का आरोप बेबुनियाद है आए दिन वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के आलोक में सघन रात्रि गस्ती की जाती है।वहीं बरहनी बाजार निवासी इंजीनियर तारीक रहमान खान के घर हुई भीषण चोरी के मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है।प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।वैसे घटना का पटाक्षेप के लिए इलाके के संदिग्ध ठिकानों पर एक पुलिस टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026