सिवान: जामो बाजार में जिला प्रशासन के निर्देशों की हो रही है अनदेखी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जामो बाजार के दुकानदार जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे है. जिला प्रशासन का निर्देश है कि दूध,सब्जी, खाद-बीज,कृषि यंत्र सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं से जुड़ी दुकानें रोज की खुलेंगी, जबकि अन्य सामा वाली दुकानें एक दिन के अंतराल पर खुलेंगी. लेकिन जामो बाजार में इस गाइडलाइन का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है. रोज सभी प्रकार की दुकानें खोली जा रही हैं. नतीजतन बाजार में भीड़ लगाना व कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन लाजिमी है. रविवार को जिन दुकानों को खोलने का आदेश नहीं था, वे सभी दुकानें खुली रहीं. उदाहरण के तौर पर कपड़ा, रेडिमेड, जूता चपल, इलेक्ट्रॉनिक,पारचून आदि की दुकानें खुली थीं. बताया जाता है कि इस बाजार के 95 फीसदी दुकानदार जिला प्रशासन के दिशानिर्देशों का पालन नहीं करते हैं. यूं ही कहें कि जिला प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन के पांच प्रतिशत दुकानदार ही कर रहे है.

स्थानीय प्रशासन इसे लेकर मौन साधे हुए है. कोई भी अधिकारी जामो बाजार में चेकिंग करने नहीं आते हैं. जबकि जामो बाजार में ही थाना है. बताया जाता है कि स्थानीय प्रशासन की उदासीनता के कारण रविवार को बाजार में काफी भीड़ देखी गयी. वहीं दुकानदारों द्वारा कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन का मामला भी स्पष्ट नजर आया. अधिकांश दुकानदार व ग्राहक बिना मास्क के नजर आये. सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रशासन को चाहिए कि बाजार में जामो चौक से लेकर गफ्फार मोड़ तक निगरानी रखना चाहिए, ताकि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन हो सके व कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके. जिस दिन जिन दुकानों के खोलने का आदेश है, उन्हीं दुकानों को खुलवाया जाय. जिन दुकानों को खोलने का आदेश नहीं है, उन दुकानों को बंद कराया जाय. ताकि बाजार में लग रही अनावश्यक भीड़ को कम किया जा सके. बताया जाता है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण जामो बाजार में सुबह से लेकर रात के आठ बजे तक कुछ किराना का दुकान खुली रहती है.बहरहाल, प्रशासनिक उदासीनता से जामो बाजार में बेवजह भीड़ का लगना आम बात हो गयी है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026