भगवानपुर हाट: सड़क पर जलजमाव के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड क्षेत्र के सहसरांव पंचायत के मुंदीपुर गांव से होकर बिठुना जाने वाली सड़क पर लगे पानी के खिलाफ ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन करते ग्रामीणों ने बताया कि मुंदीपुर व बिठुना को जोड़ने वाली सड़क पर बरसात के दिनों में जल जमाव होने के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाता है. जिसके कारण पैदल कौन कहे बाइक व वाहन से चलना भी मुश्किल हो गया है. लेकिन इस समस्या पर किसी प्रतिनिधि व अधिकारियों का ध्यान नहीं जा रहा है. जबकि इस सड़क से होकर आधा दर्जन गांव के लोग एक दूसरे के गांव आते व जाते है. सड़क पर लगे पानी से हुई कीचड़ के कारण प्रतिदिन कोई न कोई राहगीर फिसलकर गिर जाता है.

जिससे वह घायल हो जाता है. ज्ञात हो कि मुंदीपुर गांव में नहर के टूटे पुलिया में लगे निर्माण कार्य के कारण इस सड़क पर हुलेसरा, सहसा, बड़कागांव, जुनेदपुर, बसंतपुर व जनता बाजार जाने वाले लोगों की निर्भरता बढ़ गई है. जबकि मुंदीपुर नहर पुल से लेकर करीब आधा किलोमीटर सड़क कीचड़ में तब्दील ही चुका है. लेकिन इसका समाधान करने के लिए न तो पंचायत के प्रतिनिधि आगे आ रहे है और न ही अधिकारी. प्रदर्शन करते ग्रामीणों ने तत्काल सड़क पर छाई डालवाने की मांग की ताकि बरसात के दिनों में होने वाली परेशानी कम हो सके. प्रदर्शन में रंजीत कुमार, पप्पू कुमार, बलिराम प्रसाद, काशीनाथ प्रसाद, प्रेमनाथ यादव, मुन्ना कुमार, योगेंद्र बैठा, राजेंद्र प्रसाद, गोपाल कुमार, रमेश प्रसाद, बहारन राय, संजीत कुमार आदि प्रमुख रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026