सीवान: अतिक्रमण की चपेट में आया मुख्य बाजार, बनी रहती है जाम की समस्या

✍️परवेज अख्तर/सीवान: जिले में जाम की समस्या विकराल होती जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में प्रत्येक दिन जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। रविवार को अवकाश के दिन भी लाेगों को शहर में जाम की समस्या से दो चार होना पड़ा। फुटपाथ पर अतिक्रमण से शहर की मुख्य सड़कें संकीर्ण हो गई हैं।

इसका मुख्य कारण तरवारा मोड़ से लेकर गोपालगंज मोड़, व अस्पताल मोड़ से लेकर गौशाला मोड़ तक मुख्य सड़क दोनों किनारों पर अतिक्रमणकारियों द्वारा स्थायी एवं अस्थायी रूप से लगने वाली दुकानें हैं। रोजाना जाम की सबसे गंभीर स्थिति जेपी चौक से लेकर बबुनिया मोड़ तक बनी रहती है। जहां जरूरत का सामान खरीदने आए लोगों द्वारा मुख्य सड़क के दोनों किनारे ही वाहन को खड़ा किया जाता है। इससे पैदल आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

नासूर बनी जाम की समस्या से निपटने के लिए नहीं बनी कोई ठोस योजना :

शहर के लिए नासूर बनी जाम की समस्या से निपटने के लिए जिला व नगर प्रशासन के पास कोई ठोस योजना नहीं है, इससे लोगों को राहत मिल सके। शहर में जाम की समस्या की रही-सही कसर यहां की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी कर देती है। शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान महज खानापूर्ति बन कर रह गया है। करीब तीन माह पहले शहर में मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद ही कुछ दिन तक तो जाम की समस्या से शहरवासियों को निजात मिली थी, परंतु चंद दिनों के बाद ही स्थिति जस की तस हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026