सीवान: ऑपरेशन अमानत के तहत आरपीएफ ने यात्री का सामान किया सिपुर्द

✍️परवेज अख्तर/सीवान: आपरेशन अमानत के तहत रविवार को आरपीएफ ने एक यात्री का खोया हुआ सामान सिपुर्द किया।मामले में उप निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडेय ने बताया कि रविवार को गाड़ी संख्या 12554 के बी-5 कोच में यात्री का सामान छूटने की सूचना सुरक्षा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त होने पर मैंने और सिपाही सुभाष यादव द्वारा सिवान में गाड़ी के आगमन पर उक्त कोच को अटेंड किया गया।

कोच के गेट पर एक लाल रंग का झोला लावारिस हालत में पाया गया। जिसे गाड़ी से उतारकर प्लेटफार्म पर चेक किया गया तो झोले के अंदर कुल 15 साड़ी रखी मिली।जिसे पोस्ट पर लाकर सुरक्षित रखने के बाद सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को सूचना दी गई। बताया कि यात्री देवरिया के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल निवासी जितेंद्र कुमार यादव नई दिल्ली से देवरिया तक सफर कर रहे थे। इसी क्रम में उनका झोला छूट गया था। उक्त झोला को यात्री जितेंद्र यादव को सिपुर्द कर दिया गया। साड़ी की कुल कीमत 15 हजार थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026