सीवान: बैंक में रुपया जमा करवाने आई महिला के रुपये छीने

परवेज अख्तर/सीवान: नगर थाना क्षेत्र के बबुनिया मोड़ समीप स्थित केनरा बैंक में बुधवार को 80 हजार रुपए जमा कराने आई महिला को बातों में उलझाकर एक ठग ने उसके पास मौजूद रुपये ठग लिया। घटना की जानकारी उस समय हुई जब महिला ने अपने बेटे को बैंक में बुलाई। इसी बीच मौका पाकर ठग फरार हो गया।युवक को गायब देखकर पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई । पीड़ित महिला की पहचान धनौती ओपी क्षेत्र के मकरीआर गांव निवासी आशिया खातून के रूप में हुई।

बताया कि बुधवार को केनरा बैंक में रुपए जमा कराने के लिए आई थी। बैंक में रुपए जमा कराने के लिए लाइन में लगी थी कि तभी उसके पीछे खड़ा युवक उससे बातचीत करने लगा। उससे कहा कि वह रुपए जमा कर देता है, जब तक पास-बुक अपडेट करा ले। उसकी बातों में आकर वह पासबुक अपडेट कराने चली गई। इसी बीच ठग पीड़ित महिला का रुपए लेकर गायब हो गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026