सीवान के दरबार रोड से लूटी गई कार, नाटकीय ढंग से बरामद, शक के आधार पर उग्र बाजार वासियों ने एक युवक को जमकर पीटा, मची अफरा-तफरी

परवेज अख्तर/सीवान: सिवान नगर थाना क्षेत्र के दरबार रोड़ से बुधवार की देर शाम गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव से लूटी गई कार को बरामद कर लिया गया। वहीं कार में सवार एक युवक को लोगों ने पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस कार एवं युवक को थाना लेकर चली गई। युवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के चिक टोली निवासी इमामुद्दीन ने अपनी कार को जंक्शन के पार्किंग में खड़ी की थी और सवारी का इंतज़ार कर रहा था। इसी दौरान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सैदपुरा गांव का एक सवारी मिला। इसको लेकर गाड़ी मालिक इमामुद्दीन निकल गया। सैदपुरा गांव पहुंचते ही सवारी ने कार रोकने को कहा। इसके बाद कार मालिक ने कार को रोक दिया। तभी कार सवार युवक ने पिस्टल का भय दिखाकर कार लूट ली।

विरोध करने पर गाड़ी मालिक को पिस्टल के बट से सिर पर हमला कर दिया। इससे कार मालिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना परिवार वालों को मिलने के बाद सभी लोग अपने अपने स्तर आज कार की खोजबीन कर रहे थे। तभी बुधवार की शाम दरबार सिनेमा के सामने से किसी ने फोन पर सूचना दिया की लूटी गई कार सड़क किनारे खड़ी है इसमे दो युवक बैठे है। इसके बाद सभी लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। पूछताछ के दौरान एक युवक चकमा देकर भाग गया जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पिटाई कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना की टीम मौके पर पहुंच कर कार को जब्त की और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना के समय सड़क के दोनों तरफ जाम लग गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026