सिवान: वैक्सीन लेने वाले लाभार्थियों की संख्या 17 लाख 85 हजार से पार

  • दूसरा डोज वालों की संख्या 03 लाख 34 हजार 551 है
  • बुधवार की शाम पांच बजे तक नौ हजार को दिया वैक्सीन

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण को लेकर जिले में वैक्सीनेशन जोर-शोर से किया जा रहा है। वैक्सीन लेने को लेकर सत्र स्थलों पर लाभार्थियों की काफी भीड़ जुट रही है। बुधवार को भी जिले के कुल 55 सत्र स्थलों पर लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम पांच बजे तक करीब नौ हजार लाभार्थियों ने वैक्सीन का अपना पहला व दूसरा डोज का लिया था। बताया जाता है कि शहर में बने महज दो सत्र स्थलों पर कोवैक्सीन का डोज दिया गया। वहीं प्रखंड स्तर पर बनाए गए सत्र स्थलों पर कोविशिल्ड का डोज दिया गया। गौरतलब है कि संक्रमण से बचाव को लेकर 16 जनवरी से जिले में 18 वर्ष के ऊपर के लाभार्थियों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है।

करीब 17 लाख 85 हजार 741 लाभार्थियों को दिया वैक्सीन

मिली जानकारी के अनुसार जिले में अबतक करीब 17 लाख 85 हजार 741 लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। इसमें पहला व दूसरा डोज लेने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थी शामिल हैं। बताया गया कि पहला डोज लेने वालों की कुल संख्या 14 लाख 51 हजार 190 जबकि दूसरा डोज वालों की संख्या 03 लाख 34 हजार 551 है।

सबसे अधिक 18 से 44 वर्ष के लाभार्थियों ने लिया है टीका

स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार जिले में वैक्सीनेशन के दौरान सबसे आगे 18 से 44 साल के लाभार्थी रहे हैं। इस तरह के करीब 10 लाख 06 हजार 143 लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया है। वहीं 45 से 60 साल के करीब 04 लाख 50 हजार 693 जबकि 60 साल से अधिक करीब 03 लाख 28 हजार 905 लाभार्थियों ने वैक्सीन का डोज लिया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024