सिवान: पीएम की योजना को आमजनों तक पहुंचाना विकसित भारत संकल्प रथ यात्रा का उद्देश्य

परवेज अख्तर/सिवान: हमारा संकल्प विकसित भारत यात्रा के तहत मोदी की गारंटी रथ मंगलवार को बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र के तरवारा बाजार पहुंचा। इस दौरान प्रचार वाहन के माध्यम से डिजिटल माध्यम द्वारा आमजनों को केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी से अवगत कराया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शंभू शरण पटेल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जागरुकता के लिए मोदी की गारंटी गाड़ी गांव-गांव तक पहुंच रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि हमारा भारत विकसित भारत बने और प्रत्येक योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि कहा कि इस यात्रा की शब्दावली पर ध्यान दिया जाए तो इससे प्रधानमंत्री मोदी का योजना पूरी तरह से साफ हो जाएगा। विकास मतलब गांव-गांव तक विकास पहुंचाना, भारत मतलब पूरे देश भर में विकास को पहुंचाना, संकल्प का मतलब मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं को संकल्पित रूप में जनता तक पहुंचाना और यात्रा का मतलब कि पूरे देश भर में पंचायत से पंचायत और घर-घर जाकर योजनाओं से जनता को जोड़ना है। मौके पर नंद प्रसाद चौहान, धर्मेंद्र पटेल, त्रिलोकी पटेल, प्रो. सत्यम सिंह, लालबाबू कुशवाहा, लालबाबू तिवारी, अमृत राज, नीतीश कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026