सिवान: पैसेंजर ट्रेन से शराब बरामद, दो महिला समेत पांच तस्कर गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: रेलवे सुरक्षा बल, अपराध आसूचना शाखा छपरा व राजकीय रेलवे पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ट्रेन नंबर 05444 मऊ-सिवान डाउन सवारी गाड़ी से शराब बरामद करते हुए दो महिला समेत पांच तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी करते हुए न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान गोपालगंज के बरौली थाना क्षेत्र के करकट मधवापुर निवासी रुपम कुमार, यूपी के देवरिया के बनकटा थानाक्षेत्र के सोहनपुर बाजार धनुआ टोला निवासी राकेश कुमार, समस्तीपुर के ताजपुर थानाक्षेत्र के हिंदवाड़ा जितवार निवासी राकेश कुमार, ताजपुर नामकुम थानाक्षेत्र के लेसवा निवासी उसव देवी व चकलालसे थानाक्षेत्र के लाडवा निवासी टूना देवी के रूप में हुई है।

बरामद शराब की अनुमानित कीमत 85 हजार रुपये आंकी जा रही है। इस संबंध में एसआई संजय पांडेय ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के प्लेटफार्म पर आगमन पर निगरानी के दौरान उक्त गाड़ी के कोच से शराब के साथ पांच तस्करों को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ के बाद बिहार मद्य निषेध व उत्पाद, संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30ए के तहत प्राथमिकी की गई। कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक ब्रज भूषण सिंह, शैलेंद्र कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल फणींद्र नाथ शुक्ला, देवेंद्र कुमार गुप्ता, अपराध आसूचना शाखा के मिथलेश कुमार शुक्ला, जीआपी के उप निरीक्षक नन्हे पासवान, अजय कुमार मिंज व सिपाही मुकेश राणा शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026