सिवान: परीक्षा के दौरान शहर में बनी जाम की समस्या, परीक्षार्थियाें को हुई परेशानी

परवेज अख्तर/सिवान: इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन गुरुवार को भी शहर में जाम का नजारा देखने को मिला। परीक्षार्थी समय पर शहर में पहुंचे जरुर, लेकिन उन्हें केंद्र तक पहुंचने में थोड़ी देर हुई। शहर में अस्त-व्यस्त ट्रैफिक की स्थिति यह थी कि जो परीक्षार्थी ई-रिक्शा, आटो या बाइक से आए थे, उन्हें बीच में ही वाहन को छोड़कर पैदल परीक्षा केंद्रों तक जाना पड़ा। परीक्षा को लेकर शहर में किसी भी प्रकार की कोई बेहतर व्यवस्था नहीं की गई है।

इससे पहली पाली व दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति बन जा रही है। इस कारणा परीक्षार्थियों से लेकर आम लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर में मुख्य सड़काें पर लग रही जाम की बड़ी वजह जहां वाहनों की बढ़ती तादाद है। वहीं अतिक्रमण के कारण संकरी सड़कें भी जाम की वजह बन गई है। लोगों की मानें तो शहर में आटो व ई-रिक्शा की भरमार हो गई है। जो जाम की वजह बन रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026