सिवान: परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर प्रवेश पर रही रोक

परवेज अख्तर/सिवान: इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों में जूता-मोजा पहनकर प्रवेश करने पर पूरी तरह से रोक थी। वहीं जो अभ्यर्थी जूता पहनकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे थे। उनको मुख्य प्रवेश गेट पर ही जूता उतरवा दिया जा रहा था। परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही केंद्राधीखक, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की सहायता से परीक्षार्थियों की शारीरिक जांचोपरांत, उनके प्रवेश पत्र देखकर परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी।

परीक्षा को कदाचारमुक्त संचालन एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, स्टैटिक दंडाधिकारी, गश्ती दंडाधिकारी एवं जोनल दंडाधिकारी सह उड़नदस्ता दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण आरओबी पर खड़ी रहीं गाड़ियां :

परीक्षा के दौरान शहर में चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था के पीछे मुख्य कारण पार्किंग की सुविधा नहीं होना है। इस कारण दूर दराज से परीक्षा देने के लिए बड़े वाहनों से पहुंचे परीक्षार्थियों को केंद्र के बाहर छोड़कर वाहन चालक अपनी चारपहिया वाहनों को आंदर ढाला ओवरब्रिज पर खड़ी किए हुए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026