सिवान: छापेमारी दल ने तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध दर्ज करायी प्राथमिकी

परवेज अख्तर/सिवान: बिजली चोरी के विरुद्ध छापेमारी दल द्वारा नगर थाना में तीन उपभोक्ताओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. बिजली चोरी कर तीनों उपभोक्ताओं ने विभाग का लाखों रुपया की क्षति की है. मामले में कनीय विद्युत अभियंता शहरी नागेंद्र कुमार ने अपने आवेदन में बताया कि छापेमारी दल सोनार टोली निवासी दुर्गा प्रसाद के परिसर में पहुंचा पाया गया कि सीधे पोल से टोका लगाकर कर बिजली उर्जा की चोरी की जा रही थी.इनके द्वारा छापेमारी के दौरान बिजली कनेक्शन संबंधित कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया.

इनका लोड 1365 वाट घरेलू संवर्ग में पाया गया. इनके द्वारा उर्जा चोरी से कंपनी को दो लाख पांच हजार एक सौ दो रुपया की क्षति हुई है. दूसरी छापेमारी कुम्हार टोली निवासी भीम कुमार के परिसर में पहुंचा पाया गया कि सीधे पोल से टोका लगाकर कर बिजली उर्जा की चोरी की जा रही थी.इनके द्वारा उर्जा चोरी से कंपनी को चौवालिस हजार एक सौ नौ रुपया की क्षति हुई है.वहीं तीसरी छापेमारी कसेरा टोली निवासी उमेश प्रसाद के परिसर में पहुंचा तो पाया गया कि इनके परिसर में मीटर लगे होने के बावजूद इनके द्वारा मीटर बाईपास कर विद्युत उर्जा की चोरी की जा रही थी.इनके द्वारा उर्जा चोरी से कंपनी को एक लाख उन्नीस हजार आठ सौ चौवन रुपया की राजस्व क्षति हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026