सिवान: चाकूबाजी की घटना के दूसरे दिन भी सहमे रहे मुहल्लेवासी

  • पीड़ित परिवार की ओर से किसी के खिलाफ थाने में अबतक शिकायत नहीं की गयी है
  • 2019 में भी हुए एक ऐसे ही मामले में अबतक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के आंदर ढ़ाला के समीप रामनगर में सोमवार को दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा शिवकुमारी पर किए गए चाकू से हमला मामले के दूसरे दिन भी मुहल्लेवासी सहमे रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार की ओर से अबतक थाने में न तो किसी के खिलाफ शिकायत की गयी गयी और न ही पुलिस हमलावरों की पहचान कर सकी है। घटना के पीछे मुहल्लेवासी लूटपाट की आशंका जाहिर कर रहे थे जबकि पुलिस लूटपाट की घटना से इंकार कर रही है। बताया जा रहा है कि गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। एक परिजन ने बताया कि महिला को अभी भी होश नहीं आया है। वह अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है। गौरतलब है कि रामनगर स्थित अपने घर में शिवकुमारी देवी अपनी पोती मुस्कान के साथ रहती है। घटना के समय महिला को अकेले पाकर बदमाश घर में घुसकर उसके सिर पर लगातार कई वार चाकू से वार कर दिए थे।

शहर में इस तरह की एक और घटना हुई थी

शहर के घर में अकेले रह रही महिलाओं पर दिन दहाड़े हुआ हमला पहली बार नहीं हुआ है। इस तरह की घटना इसके पहले भी हो चुकी है और अबतक पुलिस बदमाशों का पता नहीं लगा सकी है। नौ अक्टूबर 2019 को नगर थाना क्षेत्र के ही अंबेड़कर नगर में दिनदहाड़े बदमाशों ने बुजूर्ग महिला मीना देवी की पीटपीटकर हत्याकर दी थी। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में भी पुलिस अबतक किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026