परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के तेनुआ सोहगरा मार्ग पर बकुलारी के समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान यूपी के बनकटा थाना क्षेत्र के ऐठी गांव निवासी सुनील चौहान के रूप में हुई है। पुलिस का कहना था कि गुप्त सूचना के आधार पर एक वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को सोहगरा की तरफ से कार में शराब लाने की सूचना मिल गई।
पुलिस ने तलाशी के क्रम में कार से 147 लीटर शराब, एक कट्टा, चार जिंदा कारतूस व मोबाइल बरामद किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह का कहना है कि पकड़े गए आरोपित के खिलाफ पूर्व में भी आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। जिसको पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस का कहना है कि उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…