परवेज अख्तर/सिवान: प्रदेश राजद के निर्देश पर महाराजगंज तथा गोरियाकोठी प्रखंड में आंबेडकर परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के दौरान विधान पार्षद विनोद कुमार जायसवाल ने बाबा साहब के कृतित्व तथा व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा साहब द्वारा रचित संविधान में भारत की आत्मा बसती है। सभी देशवासी संविधान में अपनी आस्था रखते हैं परंतु कुछ तथाकथित सांप्रदायिक शक्तियां इसे समाप्त करने पर तुली हुई हैं।
परिचर्चा के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के बताए रास्ते पर चलने की शपथ ली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रेयाजुल हक राजू, जिलाध्यक्ष विपिन कुशवाहा, प्रधान महासचिव उमेश यादव, प्रखंड अध्यक्ष श्यामदेव राय, चंद्रिका राम, बिटेन सिंह, प्रभुनाथ यादव, अरविंद गुप्ता, मुजफ्फर इमाम, सुमन कुमार पिंकू, प्रो. वीरेंद्र प्रसाद यादव, हिमांशु जायसवाल, कन्हैया राय, आलोक सिंह सहित काफी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…