सीवान: कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार हुई धीमी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में शीतलहर तथा कोहरे का असर ट्रेन परिचालन सेवा को भी प्रभावित किया है। कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई है। इस वजह से ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय पर नहीं चल रही है। इस वजह से यात्रा शुरू करने वाले और समाप्त करने वाले यात्री परेशान हो रहे हैं। कोहरे के कारण सिवान जंक्शन से गुजरने वाली करीब आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। इस दौरान वैशाली सुपरफास्ट सहित कई ट्रेनों दो घंटे से आठ घंटे लेट चल रही है। नतीजा लंबी दूरी की कई ट्रेनें शनिवार को घंटों लेट रहीं।

ट्रेनों के इंतजार में यात्रियों को जंक्शन पर घंटों ठिठुरना पड़ा। शनिवार को 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट, 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 33 मिनट, 12530 लखनऊ-पाटलिपुत्र सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 17 मिनट, 22532 मथुरा-छपरा सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे 40 मिनट, 12492 जम्मू तवी-बरौनी मौर ध्वज सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटे 15 मिनट, 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट लेट से सिवान जंक्शन पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनें भी विलंब से चली।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026