परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के बड़कागांव में 15 दिसंबर की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने बड़कागांव निवासी दयानिधान मिश्रा को गोली मार कर घायल कर दिया था। जिनका इलाज पटना में चल रहा था। घायल के आवेदन पर तीन लोगों को नामजद कर प्राथमिकी हुई थी। घटना के 29 दिन बाद भी पुलिस नामजद बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। गिरफ्तारी नहीं होने के कारण घायल दयानिधान मिश्रा ने एसपी शैलेश कुमार सिन्हा को आवेदन देकर बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए गुहार लगाई है।
उन्होंने अपने आवेदन में बताया कि नामजद प्राथमिकी करने के बाद भी बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है। बदमाशों ने मुझे छह गोलियां मारी थीं। पटना में इलाज के बाद अभी मेरा इलाज सिवान में चल रहा है। बता दें कि इस घटना में नामजद खुर्शीद अहमद, राकेश एवं अमरेंद्र कुमार सिंह की गिरफ्तारी नहीं होने से पूरा परिवार डर हुआ है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…